फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 33 केवी लाइन में खराबी, आठ घंटे गुल रही बिजली

Mon, 05 Oct 2026 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी के पीठीपुर में उपकेंद्र की मरम्मत करते ऊर्जा निगम कर्मी। स्रोत- ऊर्जा निगम
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पीठीपुर पावर हाउस की मरम्मत के दौरान 33 केवी मुख्य लाइन में खराबी आने से रविवार को करीब आठ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे दो लाख से अधिक उपभोक्ताओं को उमस और गर्मी में परेशानी हुई।
विज्ञापन


पेयजल, सिंचाई और कारोबार प्रभावित होने के साथ मोबाइल व ई-रिक्शा चार्ज करने में भी दिक्कत हुई। पीठीपुर पावर हाउस की मरम्मत के लिए रविवार सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आपूर्ति बंद की गई थी। इसी दौरान 33 केवी मुख्य लाइन में खराबी आ गई, जिससे कई क्षेत्रों की आपूर्ति ठप हो गई।

अवर अभियंता रवि कुमार ने बताया कि खराबी की मरम्मत शाम सात बजे पूरी होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई। शुकुलपुर उपकेंद्र पर लोकल खराबी और ट्रांसफार्मर लगाने के कारण शनिवार शाम से रविवार दोपहर तक कई बार बिजली बाधित रही। अम्मरपुर, धौरहरा और बबुरी में ट्रांसफार्मर लगाने के लिए आपूर्ति बंद की गई।
विज्ञापन


फुरसतगंज, जगदीशपुर, जामों और सेमरौता जैसे अन्य उपकेंद्रों पर भी शनिवार और रविवार को तीन से पांच घंटे तक बिजली कटौती हुई। अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि नियंत्रण के अलावा स्थानीय स्तर पर कोई कटौती नहीं की गई। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कई उपकेंद्रों पर मरम्मत कार्य के चलते करीब दो घंटे आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें