फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पिता ने कहा, साजिश की तहत की गई बेटे की हत्या

Tue, 13 Jun 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जामो के रेशी गांव में रविवार की रात शहनाई की गूंज थी। कहीं पर द्वारपूजा के साथ विवाह गीत पर बरातियों की खुशी नजर आ रही थी तो कहीं पर घराती आवभगत में जुटे थे। हर कोई अपने में मशगूल था। बरात देखने घर से आया चार वर्षीय सत्येंद्र नहीं मिला तो खोजबीन शुरू हुई, लेकिन वह नहीं मिला। सुबह जब उसका शव मिला तो हर कोई दंग रह गया।
विज्ञापन



पिता जितेंद्र का कहना था कि हमारे बच्चे ने किसी का क्या बिगाड़ा था, वह तो मासूम था। हमारा तो संसार ही उजड़ गया। आरोप है कि उसके बेटे की हत्या साजिश के तहत की गई है। उसके शरीर पर कई जगह दागा गया है। जितेंद्र का बस यही कहना था कि जिसने भी उसके बेटे के साथ ऐसा किया है, उसको कड़ी सजा मिले। बाबा जगन्नाथ का कहना था कि उसके नाती की हत्या साजिश के तहत की गई है।


पहली पत्नी का पुत्र था सत्येेंद्र
जितेंद्र प्रजापति की पहली शादी मुंंशीगंज थाने के पनियार गांव में हुई थी। किसी बात को लेकर जितेंद्र व उसकी पहली पत्नी के बीच विवाद हुआ और वह अपने पुत्र सत्येेंद्र को छोड़ कर मायके चल गई। पहली पत्नी के जाने के बाद जितेंद्र ने करीब एक साल पहले रेनू के साथ दूसरा विवाह कर लिया। रेनू वर्तमान में गर्भवती है। सत्येंद्र की मौत से जितेेंद्र परेशान हैं तो परिजन के साथ ग्रामीण भी गमगीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें