फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भाजपा सिर्फ झूठे वादे कर जनता को कर रही गुमराह

Mon, 12 Jun 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। शहर के कल्याणम मैरिज लान में गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के बूथ व सेक्टर प्रभारियों का सम्मेलन को आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह यादव साजन ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार अपने कार्यकाल में जमीन पर कोई कार्य नहीं किया है। भाजपा सिर्फ और सिर्फ झूठे वादे व दावे कर जनता को गुमराह कर सत्ता पर काबिज है।
विज्ञापन



सम्मेलन में उन्होंने मिशन 2024 के चुनाव तैयारियों की चर्चा करते हुए कहा कि गांव स्तर पर मजबूत संगठन व समर्पित कार्यकर्ताओं के दम पर समाजवादी पार्टी नया इतिहास रचेगी। उन्होंने कहा कि सांसद से विकास व क्षेत्र की समस्याओं पर सवाल करना भी मुश्किल हो गया है। पूर्व मंत्री मुनीर अहमद ने कहा कि सेक्टर व बूथ स्तरीय कमेटी का गठन अत्यंत सावधानी के साथ करके मजबूत संगठन बनाना है। जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने अध्यक्षता की।


संयोजक गौरीगंज से सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि राजनीति में बड़ा दिल करते हुए जनता की सेवा करना उनका उद्देश्य रहा है। कार्यकर्ताओं के हित व उन पर किसी भी तरह का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन को वरिष्ठ नेता प्रियंक हरि विजय त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष छोटेलाल यादव, सत्य नारायण यादव, शहला शाहिद, गिरीश यादव, तुफैल खान, बृजेश मिश्र, रसूल बक्स राइन, विजय यादव, उमेश सिंह, धर्मेश धोबी, दिनेश सिंह पप्पू, जीत बहादुर यादव, शैलेंद्र सिंह राजा, घनश्याम सिंह सहित बूथ स्तरीय कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अरशद अहमद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें