फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पिता ने साइकिल व जूते से की मृत बेटे की पहचान

Mon, 15 Jan 2024 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। धरौली मोड़ के पास शुक्रवार की रात सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति की पहचान उसके पिता ने साइकिल व जूते से की। कोहरा होने से घटना के बाद शव पर से कई वाहन गुजर गए थे। जिससे उसका चेहरा व शरीर क्षत-विक्षत हो चुका है।
विज्ञापन

रविवार को कोतवाली पहुंचे केशवपुर निवासी राम किशोर ने मौके पर मिली साइकिल और जूते को देखकर मृतक की पहचान अपने बेटे बाबूलाल के रूप में की। पहचान करने वाले राम किशोर का कहना था कि उनका बेटा साइकिल बनवाने के लिए घर से निकला था। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई। जानकारी मिलने के बाद वे पहचान के लिए कोतवाली पहुंचे।
शनिवार को दिन भर पुलिस मृतक के शिनाख्त के प्रयास में जुटी रही। एसएचओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान होने के बाद अग्रिम आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें