फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: हाथ ठेले से टकराई बाइक, पिता की मौत... बेटा गंभीर रूप से घायल; बेटी की ससुराल से लौट रहे थे

Fri, 02 May 2025 03:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी में एक बाइक हाथ ठेले से टकरा गई। हादसे में पिता की मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। वह बेटी की ससुराल से लौट रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया। खबर मिली तो घर में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अमेठी में इन्हौना क्षेत्र के पूरे शुक्लन मजरे महिया सिंदुरिया निवासी बद्री प्रसाद शुक्ला (75) की बृहस्पतिवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि उनका बेटा उदय शुक्ला (45) घायल हो गया। घायल बेटे को रायबरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


हादसा इन्हौना थाना क्षेत्र के सेमरौता-इन्हौना मार्ग पर शहादतगंज के पास हुआ। बताया गया कि बद्री प्रसाद शुक्ला अपने पुत्र उदय शुक्ला के साथ बृहस्पतिवार को बेटी की ससुराल से वापस आ रहे थे। रास्ते में शहादतगंज के पास एक हाथ ठेला अचानक सामने आ गया। बाइक ठेले से टकरा गई। 

टक्कर लगने के बाद बाप-बेटे असंतुलित होकर सड़क पर गिर गए। इससे दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने देखा तो रुक गए। लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी सिंहपुर पहुंचाया। वहां हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल, रायबरेली के लिए रेफर कर दिया गया। वहां बद्री प्रसाद ने दम तोड़ दिया। बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। 

बच्चों से गहरा स्नेह रखते थे बद्री प्रसाद

बताया गया कि बद्री प्रसाद शुक्ला को चार बेटे हैं। बद्री प्रसाद की मौत से घर के लोग गमगीन हैं। वहीं नाती संतोष, विनय, विनीता, विनोद, रामा सहित अन्य बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

पति की मौत से टूट गईं राजपति

बद्री प्रसाद की पत्नी राजपति का रो-रोकर बुरा हाल है। वे कहती हैं कि बुढ़ापे में भगवान ने सहारा छीन लिया। कुछ दिन और साथ रहते तो जीवन में सहारा बना रहता। अब तो जीवन ही सूना लग रहा है।

नहीं मिली अभी कोई तहरीर

शिवरतनगंज एसओ विवेक सिंह ने बताया कि हादसा होने और बद्री प्रसाद की मौत की जानकारी मिली है। परिजनों की अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें