फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: वनरोज के आतंक से किसान परेशान

Sun, 30 Apr 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
खेत के पास ही चारपाई डाले किसान
विज्ञापन
राजा फत्तेपुर (अमेठी)। क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान नीलगायों के आतंक की वजह से जायद की फसलों को तैयार करने से दूरी बना रहे हैं। जिन किसानों ने खेतों में जायद के फसलों की बोआई की है वो भी रतजगा के बावजूद फसल नहीं बचा पा रहे हैं।
विज्ञापन

सिंहपुर क्षेत्र के इन्हौना, अहोरवा भवानी, मत्तेपुर, पन्हौना, कोंची, रुकुनपुर, दांदूपुर, जुगराजपुर समेत तमाम गांवों में किसान पांच साल पहले तक जायद के फसलों की खेती करते थे। इन फसलों से किसानों को अच्छी आमदनी भी होती थी। हालांकि नील गायों के डर से बड़ी संख्या में किसानों ने जायद की फसलों की बोआई से किनारा कर लिया।
क्षेत्र में जायद की फसल की बोआई करने वाले किसान रामेश्वर, मुन्ना, आदर्श कुमार, जग प्रसाद, दिनेश कुमार, ललऊ व हनुमान प्रसाद आदि बताते हैं कि नीलगायों का झुंड खेतों में पहुंचकर उड़द, मूंग और सब्जियों को नुकसान पहुंचा रहा है। खेतों के किनारे किसान चारपाई डालकर रतजगा भी करते हैं लेकिन मौका पाते ही नील गाय फसलों को चट कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें