फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: किसानों ने पत्रकार हत्याकांड के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

Wed, 12 Mar 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंहपुर (अमेठी)। सीतापुर में चार दिन पूर्व पत्रकार की गोली मारकर हुई हत्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के सदस्यों व सैकड़ों किसानों ने मंगलवार शाम कैंडल मार्च निकालकर पत्रकारों की सुरक्षा की मांग की।
विज्ञापन



किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन थानाध्यक्ष शिवरतनगंज को सौंपा। इसमें किसानों ने पत्रकार हत्या मामले की सीबीआई जांच, परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी, परिवार को एक करोड़ रुपये, पत्रकारों की सुरक्षा के कड़े नियम, शस्त्र लाइसेंस के लिए जिलाधिकारियों को आदेश देने की मांग की।


इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष नंदकुमार पांडेय, सुमित तिवारी, पवन, हरखू, रामसेवक, रामचरन, अहोरवा दीन आदि मौजूद रहे। वहीं सोमवार शाम जिला मुख्यालय गौरीगंज में भी पत्रकारों ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें