फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बिचौलियों से बचेंगे किसान, 110 केंद्रों पर बिकेगा धान

Thu, 29 Oct 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज ​स्थित राजकीय धान बिक्री केंद्र। संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। धान की फसल तैयार होने के साथ ही सरकारी खरीद की तैयारी तेज हो गई है। किसानों को उपज का उचित मूल्य दिलाने और बिचौलियों से बचाने के लिए जिले में एक नवंबर से धान खरीद शुरू होगी। इसके लिए 110 क्रय केंद्र निर्धारित किए गए हैं। किसान इन केंद्रों पर धान बेचकर सरकार की ओर से तय समर्थन मूल्य प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन


इस बार सामान्य धान का समर्थन मूल्य 2441 रुपये और ग्रेड-ए धान का 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। खरीद के लिए केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक कांटे, छन्ना मशीन और धान की गुणवत्ता जांचने से जुड़े जरूरी इंतजाम किए गए हैं। इससे मानकों के अनुरूप धान की तौल और खरीद की जा सकेगी।

केंद्रों पर धान बेचने के लिए किसानों को टोकन व्यवस्था के तहत अपनी बारी मिलेगी। किसानों को उपज अच्छी तरह सुखाकर और साफ करने के बाद केंद्रों पर लाने की सलाह दी गई है। इससे गुणवत्ता जांच में परेशानी नहीं होगी और खरीद प्रक्रिया में सहूलियत मिलेगी। सरकारी खरीद के बाद किसानों को 48 घंटे के भीतर भुगतान करने की व्यवस्था है। निर्धारित समर्थन मूल्य पर बिक्री और समय से भुगतान मिलने से किसानों को उपज का उचित मूल्य प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


पारदर्शी ढंग से होगी धान खरीद
डिप्टी आरएमओ प्रज्ञा मिश्रा ने बताया कि सभी क्रय केंद्रों पर खरीद की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। किसानों की सुविधा के लिए टोकन व्यवस्था से खरीद करने के निर्देश दिए गए हैं। खरीद प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से कराई जाएगी। किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान करने वाले केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने किसानों से धान सुखाकर और साफ करके केंद्रों पर लाने की अपील की, ताकि उन्हें निर्धारित समर्थन मूल्य का लाभ मिल सके।
विज्ञापन


इंसेट
एजेंसीवार केंद्र
विपणन शाखा - 44
पीसीयू -24
पीसीएफ - 19,
यूपीएसएस - 17
मंडी परिषद - चार
एफसीआई - दो
धान रोपाई क्षेत्रफल : 1,30,796 हेक्टेयर
औसत उपज : करीब 28 क्विंटल प्रति हेक्टेयर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें