फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: किसानों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Tue, 23 Jun 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के दौरान मौजूद किसान। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। खाद की किल्लत, अनियमित बिजली आपूर्ति और राजस्व मामलों के लंबित रहने से परेशान किसानों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के बैनर तले जुटे किसानों ने डीएम को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रामकेवल त्रिपाठी को सौंपा।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष हरीश उर्फ चुन्नू सिंह ने कहा कि वरासत, बंटवारा, अंश निर्धारण, नामांतरण और पैमाइश से जुड़े मामले लंबे समय से लंबित हैं, जिससे किसानों को परेशानी हो रही है। डीएपी और यूरिया की कमी तथा कालाबाजारी की शिकायतें भी मिल रही हैं। किसानों ने नकली बीज, नकली कीटनाशक और मिलावटी खाद की बिक्री पर रोक लगाने की मांग उठाई।

ज्ञापन में कृषि कार्यों के लिए पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और खराब बीज से प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग भी शामिल रही। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान नकेछद लोधी, सूरज सिंह, बैजनाथ मौर्य, गुड्डा देवी, रेनू, राजाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें