फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कतार में किसान, खाद के लिए परेशान

Fri, 17 Oct 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज ​स्थित इफको केंद्र पर लगी किसानों की भीड़। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। खाद के लिए केंद्रों पर लंबी कतार से किसान परेशान हैं। समितियों पर डीएपी की किल्लत है और इफको केंद्रों पर किसानों की भीड़ लग रही है। गौरीगंज इफको सेंटर पर बृहस्पतिवार भोर चार बजे से लाइन में लगने की बात किसानों ने बताई।
विज्ञापन



इस समय आलू संग दलहन और तिलहन फसलों की बोआई के चलते डीएपी की मांग बढ़ गई है। 16 समितियों संग कई इफको केंद्रों पर खाद नहीं है। गौरीगंज इफको केंद्र पर बृहस्पतिवार को 300 से अधिक किसानों की लंबी कतार दिखी। पुलिस की निगरानी में किसानों को खाद वितरित की जा रही थी। सकरावां निवासी बुजुर्ग किसान हरिबक्श सिंह ने बताया कि पांच बोरी खाद चाहिए। कई दिनों से खाद के लिए परेशान हैं, समिति पर खाद नहीं मिल रही है। भोर चार बजे से लाइन में लगे हैं, 11 बज गए, अभी खाद नहीं मिली है।


आशुतोष पांडेय ने बताया कि 15 बीघा गेहूं, मटर, सरसों, आलू की बोआई करनी है। सुबह से लाइन लगाने के बाद मुश्किल से पांच बोरी खाद मिल गई है। रामकली देवी ने बताया कि तीन बोरी खाद लेने के लिए सुबह से लाइन में लगे हैं। अभी तक नंबर नहीं आया है। देखिए भीड़ बहुत है, मिल पाएगी या नहीं। किसान विनोद कुमार ने बताया कि छह दिनों से वह केंद्र का चक्कर काट रहे थे। भीड़ अधिक होने से चार घंटे बाद नंबर आया। किसान जंग बहादुर ने बताया कि समिति व इफको की फ्रेंचाइजी पर डीएपी है भी तो एक बोरी पर जबरन एक नैनो की बोतल दी जा रही है।
विज्ञापन



अमेठी के पंडित क पुरवा रामनगर में संचालित इफको सेंटर पर किसानों की लंबी कतार दिखी। यहां पर किसानों की संख्या अधिक दिखी। इस केंद्र पर सीजन में प्रतिदिन 500 से अधिक किसान खाद लेने के लिए पहुंचते हैं। केंद्र प्रभारी सुभाषिनी श्रीवास्तव ने बताया कि मात्र 600 बोरी डीएपी मिली है। खतौनी और आधारकार्ड पर किसानों को खाद वितरित की जा रही है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि जिले पर्याप्त डीएपी व एनपीके का स्टॉक है। मांग के अनुसार समितियों पर खाद भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें