फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: लंबी कूद में सुहानी व शीबू अव्वल

Fri, 17 Oct 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 तिलोई में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता में लंबी कूद लगाता प्रतिभागी। स्त्रोत : आयोजक
विज्ञापन
अमेठी सिटी। तिलोई स्थित सुभाष पशुपतिनाथ विद्यापीठ इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को 15वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में जिलेभर के विद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन



लंबी कूद प्रतियोगिता में सब जूनियर बालिका वर्ग में सुहानी, लक्ष्मी और सलोनी क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग में शीबू ने प्रथम, सुप्रिया ने द्वितीय और कशिश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में फलक, निधि और पारुल यादव ने क्रमशः शीर्ष तीन स्थान हासिल किए। 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सब जूनियर बालक वर्ग में निखिल कनौजिया प्रथम, सूरज यादव द्वितीय और संगम तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में मोहित ने पहला, रितेश कुमार ने दूसरा और मो. आरिफ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।



बालिका वर्ग में सब जूनियर श्रेणी में सुहानी पाल, अंशिका और कामिनी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। राज्यमंत्री ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि यह अनुशासन और आत्मविश्वास भी सिखाते हैं। इस अवसर पर डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी, बीएसए संजय तिवारी और एसडीएम तिलोई मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को प्रमाणपत्र और पुरस्कार वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें