फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: डीएपी-बीज संकट से नाराज किसानों का प्रदर्शन

Tue, 11 Nov 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के जिलाध्यक्ष शैलेंद्रनाथ मिश्र की अगुवाई में किसानों ने डीएपी व बीज संकट, बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर सोमवार को ताला स्थित उपकृषि निदेशक कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान कृषि उपनिदेशक सत्येंद्र कुमार को ज्ञापन देकर किसानों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन




पदाधिकारियों ने बताया कि इस समय किसानों को खाद और बीज की किल्लत झेलनी पड़ रही है। कई क्षेत्रों में बिजली कटौती की वजह से खेतों की भराई व सिंचाई में किसानों को परेशानी हो रही है। नहरों में पर्याप्त पानी नहीं मिलने से फसलें खराब हो रही हैं। समितियों में डीएपी वितरण के लिए सदस्यता की अनिवार्यता को अनुचित बताते हुए इसे समाप्त करने की भी मांग उठाई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि समितियों पर 10 दिनों के भीतर डीएपी उपलब्ध नहीं कराई गई तो संगठन के पदाधिकारी व किसान कृषि भवन का घेराव करने को बाध्य होंगे। इस दौरान अजय मिश्र, जोखू राम, बंसी, लवकुश यादव, दद्दन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें