फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: खाद की किल्लत से बिफरे कांग्रेसी, प्रदर्शन

Tue, 11 Nov 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 कलेक्ट्रेट परिसर में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते यूथ कांग्रेस पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। रबी सीजन में डीएपी की किल्लत को लेकर सोमवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को देकर खाद की समस्या दूर कराए जाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन



यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम सिंह ने कहा कि जिले के अधिकांश केंद्रों पर डीएपी नहीं है। किसानों को सुबह से शाम तक कतार में लगने के बाद भी डीएपी नहीं मिल पा रही है। ऐसे में किसानों की फसल की बोआई नहीं हो पा रही है। ज्ञापन के माध्यम से सभी केंद्रों पर डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता कराए जाने की मांग उठाई है।


कहा कि यूथ कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है। प्रशासन की ओर से अति शीघ्र केंद्रों पर डीएपी उपलब्ध नहीं कराई गई तो उग्र आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा। इस दौरान रवि मौर्य, दुर्गेश प्रताप सिंह, जीशान आलम, विकास बारी, सौरभ सिंह, अंशु तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें