फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: खाद के लिए केंद्रों पर जुटे किसान

Thu, 30 Jul 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 इफको केंद्र गौरीगंज में लगी किसानों की कतार। संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। खरीफ सीजन में धान की रोपाई अंतिम चरण में पहुंचने के साथ मंगलवार को खाद केंद्रों पर किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। कई दिनों से ई-पॉस मशीनों का सर्वर बाधित रहने के बाद मंगलवार को व्यवस्था में सुधार हुआ। इससे डीएपी और यूरिया का वितरण तेज हुआ, लेकिन केंद्रों पर लंबी कतारों के कारण कई किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ा। समय समाप्त होने तक खाद नहीं मिलने पर कुछ किसानों को निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन



जिले की 76 साधन सहकारी समितियों, चार इफको केंद्रों और 31 इफको फ्रेंचाइजी पर सुबह से खाद वितरण शुरू हुआ। गौरीगंज स्थित इफको केंद्र पर किसानों की लंबी कतार लगी रही। त्रिलोकपुर निवासी अशोक दूबे ने बताया कि कई दिनों से सर्वर की समस्या के कारण खाद नहीं मिल रही थी। मंगलवार को उन्हें यूरिया मिल गई। विशुनदासपुर निवासी शिवशरण ने बताया कि वह तीन दिन से समितियों का चक्कर लगा रहे थे। मंगलवार को सुबह से लाइन में लगे हैं और खाद मिलने की उम्मीद है।


गुवावां निवासी मुस्तफा ने बताया कि कई दिनों से लाइन में लग रहे हैं, लेकिन खाद मिलेगी या नहीं, इसकी चिंता बनी हुई है। माधोपुर समिति पर भी किसानों की भीड़ रही। इफको केंद्र प्रभारी विनय कुमार श्रीवास्तव और माधोपुर समिति सचिव संजय द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार को सुबह से सर्वर सामान्य रूप से चलता रहा, जिससे वितरण में तेजी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें