फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: फंदे से लटकता मिला किसान का शव

Sat, 13 Apr 2024 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई (अमेठी)। मोहनगंज थानाक्षेत्र के ग्राम फूला निवासी प्रदीप कुमार यादव (25) अपने घर के कमरे में रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर झूलता मिला। बृहस्पतिवार की सुबह परिजनों को मामले की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

प्रदीप कुमार घर पर रह कर किसानी करता था। परिजनों ने बताया कि नवरात्र के पहले दिन एक्सीडेंट हो जाने से प्रदीप को काफी चोटें आईं थी। वह इन्हौना थाना क्षेत्र के चिलौली गांव में पत्नी के साथ ससुराल चला गया था। बुधवार शाम ससुराल से घर लौटा। घर पर बूढ़ी दादी थी, रात में खाना खाकर सो गया। सुबह उसका शव रस्सी के सहारे लटकता मिला। मृतक प्रदीप की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। मृतक की छह माह की एक पुत्री है। मौत की सूचना सुन कर मृतक की दादी, पत्नी सहित परिजनों में मातम पसरा हुआ है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें