फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: किसानों को जैविक खेती करने की दी सलाह

Sat, 31 Aug 2024 03:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। शहर स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार परिसर में शुक्रवार को खरीफ उत्पादकता गोष्ठी आयोजित हुई। किसानों को योजनाओं की जानकारी के साथ जैविक और प्राकृतिक खेती करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सपा विधायक प्रतिनिधि अरुण प्रजापति ने कहा कि गोबर व हरी खाद का प्रयोग अधिक प्रयोग करने तथा रासायनिक खादों का कम प्रयोग करने की बात कही। जिला कृषि रक्षा अधिकारी हरिओम मिश्र ने खरीफ फसलों में रोगों से बचाव के बारे में जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुरेंद्र सिंह पशु पालन के उन्नतिशील तरीकों, बारिश के मौसम में पशुओं में होने वाली बीमारियों और उनसे बचाव के लिए टीकाकरण के बारे में जानकारी दी। बीडीओ विनय कुमार वर्मा ने अनुदान की जानकार दी।
तिलोई में भी गोष्ठी आयोजित कर किसानों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर कालिका तिवारी, रमाशंकर तिवारी, राम राज यादव, चंद्रिका ओझा, उमाशंकर, लालजी तिवारी, विजय बहादुर वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें