फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दीक्षा, स्नेहा पंकज, आंचल रहीं अव्वल

Sat, 31 Aug 2024 02:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
ताइक्वांडो प्रतियोगिता में ​भिड़ते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल सप्ताह का आयोजन अमेठी के डॉ. बीआर आंबेडकर स्टेडियम में चल रहा है। शुक्रवार को महिला ताइक्वांडों प्रतियोगिता हुई। इसमें विभिन्न भार वर्ग में दीक्षा मिश्र, स्नेहा पंकज व आंचल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


जिला खेल कार्यालय के उपक्रीड़ाधिकारी मो. मोसर्रफ खां ने बताया कि मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिवस पर खेल सप्ताह मनाया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संगठन मंत्री युवराज ने दीप प्रज्वलित कर किया। 20-30 किग्रा भार वर्ग में आंचल को प्रथम, साक्षी को द्वितीय, अनुष्का पटेल को तृतीय स्थान, 31-45 किग्रा भार वर्ग में स्नेहा पंकज को प्रथम, नेहा राव को द्वितीय, श्रद्धा को तृतीय स्थान तथा 46-65 किग्रा भार वर्ग में दीक्षा मिश्रा को प्रथम, रुचि सिंह को द्वितीय व ममता सिंह को तृतीय स्थान प्राप्त हुए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिनेश कुमार मिश्र, उपक्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें