फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आपसी विवाद में किसान को मारी गोली, रेफर

Fri, 14 Jul 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
विज्ञापन
जायस (अमेठी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के पूरे निजामपाकर मोहना गांव में शुक्रवार की देरशाम दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें गोली लगने से किसान जुम्मन घायल हो गया। उसे अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर देख उसे रायबरेली रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।गांव निवासी जुम्मन शुक्रवार की देरशाम चौराहे पर एक मेडिकल स्टोर के पास खड़ा था। पुराने विवाद को लेकर कुछ लोगों से उसकी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते बात इस हद तक पहुंच गई कि जुम्मन पर फायर झोंक दिया। इससे गोली उसकी कंधे के पास लगी। इससे वहां पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। गोली चलने की खबर पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां से रायबरेली रेफर कर दिया गया है। इसके बाद पुलिस ने सतर्कता के मद्देनजर गांव व कस्बे में पुलिस तैनात कर दिया है। एसपी डॉ. इलामारन जी का कहना है कि गोली चलने की घटना पता चली है। आपसी विवाद का मामला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें