फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में 43 केंद्रों पर खरीदा जाएगा किसानों का गेहूं

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। फसल समर्थन मूल्य योजना के तहत जिले में पांच एजेंसियों के 43 केंद्रों पर किसानों से गेहूं खरीदा जाएगा। प्रभारियों को तैयारी पूरी करने के साथ एक अप्रैल से खरीद शुरू करने का निर्देश दिया गया है। किसानों का गेहूं 1975 रुपये प्रति क्विटंल की दर से खरीदा जाएगा।
विज्ञापन

डीएम अरुण कुमार ने जिले में खरीद की जिम्मेदारी विपणन, पीसीएफ, यूपीएसएस, भारतीय खाद निगम व मंडी परिषद को दी है। एजेंसियों की ओर से प्रस्तावित विपणन शाखा के 11, पीसीएफ के 26 तथा यूपीएसएस, भारतीय खाद्य निगम व मंडी परिषद के दो-दो समेत 43 क्रय केंद्रों की सूची को भी अनुमोदन दिया है।
डिप्टी आरएमओ भीमाचंद्र गौतम ने केंद्र प्रभारियों को इलेक्ट्रॉनिक कांटा, पेयजल, प्रसाधन समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था करने के साथ एक अप्रैल से गेहूं खरीद करने का निर्देश दिया है। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि गौरीगंज तहसील में विपणन के दो तथा पीसीएफ के तीन केंद्रों पर खरीद होगी।
विज्ञापन

अमेठी में विपणन के दो तथा पीसीएफ के छह क्रय केंद्र, मुसाफिरखाना में विपणन के चार, भारतीय खाद निगम व मंडी परिषद के एक-एक तथा पीसीएफ के नौ क्रय निर्धारित किए हैं। तिलोई तहसील में विपणन के तीन, यूपीएसएस के दो, भारतीय खाद निगम व मंडी परिषद के दो-दो तथा पीसीएफ के आठ केद्रों पर गेहूं की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें