फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से ट्रक के दो खलासी झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
जामो (अमेठी)। क्षेत्र के हेरुआ गांव निवासी अरुण कुमार (26) व जनपद बांदा निवासी नफीस एक ट्रक पर खलासी का काम करते हैं। शुक्रवार को जायस-जगदीशपुर मार्ग से गुजरते समय ट्रक पूरे चितई चौराहे रोककर चालक व खलासी चाय पीने चले गए।
विज्ञापन

कुछ देर बाद दोनों खलासी ट्रक पर चढ़े जिसके ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गए। दोनों के झुलसकर नीचे गिरे तो हड़कंप मच गया। उधर ट्रक चालक मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों घायलों को जिला अस्पताल रायबरेली पहुंचाया, जहां अरुण की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें