फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में भाकियू जिलाध्यक्ष की सरेराह गोली मारकर हत्या, रात में घर जाते वक्त किया हमला

Sun, 17 May 2020 12:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
विज्ञापन
प्रमोद मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमेठी कोतवाली क्षेत्र में लोनियापुर गांव के पास शनिवार रात बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा की सरेराह गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। यह हमला उस वक्त हुआ जब वे अपनी बाइक से घर जा रहे थे। वारदात के बाद बदमाश भाग गए।

विज्ञापन


बताया जाता है कि बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ तीन राउंड गोलियां दागीं। हमले के बाद प्रमोद को तत्काल सुल्तानपुर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी हत्या की सूचना पाकर अस्पताल में काफी लोग जमा हो गए थे। 

इधर, वारदात की सूचना पाकर अमेठी एसपी ख्याति गर्ग ने घटनास्थल पर जांच के लिए कई पुलिस टीमें रवाना कर दीं। अमेठी कोतवाल श्याम सुंदर ने प्रमोद की मौत की पुष्टि की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि घटना की जांच की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रमोद अमेठी कोतवाली क्षेत्र के श्रीरामपुर मजरे उमापुर गाना पट्टी के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें