फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बाइकों की भिड़ंत में किसान की मौत, दो छात्र जख्मी

Tue, 24 Feb 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगढ़। गौरीगंज–मुसाफिरखाना मार्ग पर जामों क्षेत्र के पछेला गांव के पास सोमवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में मुंशीगंज थाना क्षेत्र के खाखरदेई गांव निवासी किसान महादेव मिश्र (55) की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार हाईस्कूल के दो छात्र घायल हो गए।
विज्ञापन




जयप्रकाश के अनुसार, घर में एक मार्च को भंडारे का आयोजन प्रस्तावित है। पिता महादेव मिश्र कुंडा क्षेत्र में निमंत्रण पत्र बांटकर लौट रहे थे। जामों-भादर मार्ग पर पछेला के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों सड़क पर जा गिरे। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने महादेव को मृत घोषित कर दिया।


दूसरी बाइक पर सवार मुसाफिरखाना के सूरपुर काशीपुर निवासी श्याम सिंह (16) और भीखीपुर गांव निवासी सचिन मौर्य (16) घायल हो गए। दोनों छात्र हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा देकर घर लौट रहे थे। जिला अस्पताल में उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट पहन रखा था। इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


बिलख उठा परिवार, गांव में शोक
महादेव की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी मूरत बदहवास हैं। बेटी रीता व बेटे राम नारायण, घनश्याम और जय प्रकाश का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक का माहौल है और लोग परिजनों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें