फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: खेत में अचेत मिले किसान की इलाज के दौरान मौत

Wed, 15 Jul 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगढ़। मोहनगंज के पूरे वीरू का पुरवा मिरजागढ़ गांव निवासी किसान गुल्लू (45) की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में तबीयत बिगड़ने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिवार में मातम पसरा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



भतीजे आशीष कुमार ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे गुल्लू खेत की ओर गए थे। काफी देर तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। कुछ देर बाद वह खेत में अचेत अवस्था में पड़े मिले। परिजन उन्हें तत्काल कमरौली के निजी अस्पताल ले गए, जहां देर शाम चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



बिलखते रहे परिजन

गुल्लू की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पत्नी गायत्री देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुत्र अमित कुमार, अनुज कुमार, अनुराग तथा पुत्री मीना भी बिखलते रहे। दिनभर ग्रामीणों और रिश्तेदारों का उनके घर तांता लगा रहा। सभी ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें