फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। मॉडल थाना रामगंज के छीड़ा गांव निवासी भगेलू यादव (55) शनिवार देर शाम छुट्टा जानवरों से बचाने के लिए खेत की रखवाली करने गए थे। रात करीब दस बजे वे खेत से वापस घर लौट रहे थे। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर स्थित छीड़ा चौराहे पर पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार जा रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

टक्कर की आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और परिवार वालों के साथ ही स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। चौकी प्रभारी रामगंज हरदेव बहादुर सिंह अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कहा कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें