फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मधुमक्खियों के हमले से किसान की मौत

Sun, 01 Dec 2024 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
इन्हौना (अमेठी)। खेत देखने गए एक किसान पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इसके बाद घर पहुंचने पर किसान की मौत हो गई। परिजनों ने बिना कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के अवस्थी का पुरवा मजरे जैतपुर गांव में मधुमक्खियों के हमले से एक किसान की मौत हो गई। गांव निवासी किसान औसान (55) शनिवार को खेत देखने गए थे। वह खेत से वापस आ रहे थे। तभी मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।


किसी तरह गिरते-पड़ते वह घर पहुंचे। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच उनकी मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी रमकला, बेटे सूरज, नीरज व विशाल का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष सच्चिदानंद राय ने घटना से अनभिज्ञता जताई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें