फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रोटावेटर की चपेट में आने से किसान की मौत

Sun, 05 Jul 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारशुकुल। शिवली पहाड़पुर गांव निवासी हरिश्चंद्र (35) की शनिवार सुबह खेत की ट्रैक्टर से जोताई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन



बुद्धराम ने बताया कि उनका बेटा हरिश्चंद्र सुबह ट्रैक्टर में रोटावेटर लगाकर अपने खेत की जोताई करने गया था। खेत में काम करते समय अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रैक्टर से नीचे गिर पड़े। गिरते ही वह रोटावेटर में फंस गए। जब तक आसपास मौजूद लोगों ने ट्रैक्टर रोककर उन्हें बाहर निकाला, तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुके थे।


सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जानकारी जुटाई। एसओ विवेक वर्मा ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला हादसे का है। परिजनों की ओर से किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
हरिश्चंद्र की मौत की खबर मिलते ही पत्नी रंजना का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वह बिलखते हुए कहती रहीं कि सुबह खेत जोतकर लौटने की बात कहकर गए थे, लेकिन अब उनकी मौत की खबर मिली। बेटी मुस्कान, महक और बेटा कार्तिक पिता के शव से लिपटकर फूट-फूटकर रोते रहे।
पिता बुद्धराम समेत अन्य परिजनों का भी बुरा हाल था। बच्चों की सिसकियां सुनकर गांव का माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीण और रिश्तेदार परिवार को सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें