फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 173 स्कूलों में एक शिक्षक के भरोसे पढ़ाई

Sun, 05 Jul 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के 173 परिषदीय विद्यालय अब भी एक शिक्षक के भरोसे संचालित हो रहे हैं। इन स्कूलों में एक ही शिक्षक को बच्चों की पढ़ाई के साथ अभिलेख, नामांकन, मिड-डे मील और अन्य प्रशासनिक जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

वहीं जिले के 76 विद्यालयों में 84 शिक्षक आवश्यकता से अधिक तैनात हैं। शिक्षकों का समायोजन नहीं होने का सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है।


जिले में 1570 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें 1139 प्राथमिक, 234 उच्च प्राथमिक और 197 कंपोजिट विद्यालय शामिल हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार 54 प्राथमिक विद्यालयों में 62 और 22 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 22 शिक्षक अतिरिक्त तैनात हैं। दूसरी ओर 119 प्राथमिक और 54 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में केवल एक-एक शिक्षक कार्यरत हैं।


ऐसे विद्यालयों में पढ़ाई के साथ सभी प्रशासनिक कार्य भी उसी शिक्षक को करने पड़ते हैं, जिससे शिक्षण प्रभावित होता है। बाजारशुकुल का एक उच्च प्राथमिक विद्यालय बंद श्रेणी में दर्ज है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने बताया कि सभी विद्यालयों का स्कूलवार विवरण तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। शासन से निर्देश मिलने के बाद शिक्षकों के समायोजन और तैनाती की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें