फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: परिजन पहुंचे थाने, युवक की हत्या की जताई आशंका

Fri, 22 May 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जामों। गौरा गांव निवासी अजय कुमार सरोज की मौत के मामले में बृहस्पतिवार को नया मोड़ सामने आया। हत्या की आशंका जताते हुए परिजन और ग्रामीण जामों थाने पहुंचे। परिजनों ने युवक की मौत मामले को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन



पिता राजबहादुर सरोज ने बताया कि अजय घर से दोस्तों के साथ निकला था। बाद में उसके नशे की हालत में लौटने की बात सामने आई, मगर कुछ दूरी पर सड़क किनारे उसका खून से लथपथ शव मिला। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के साथ बेटा गया था, घटना के बाद वही लोग लापता बताए जा रहे हैं। इससे परिवार को घटना पर शक हो रहा है। उनका कहना है कि मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए, जिससे बेटे की मौत की असली वजह सामने आ सके।


मां भानुमती ने कहा कि बेटा घर से ठीक हालत में निकला था, फिर अचानक उसकी मौत की खबर मिल गई। बड़े भाई शिवकुमार ने कहा कि परिवार सड़क हादसे की कहानी पर भरोसा नहीं कर पा रहा है। घटना के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं, जिनका जवाब मिलना जरूरी है। मंगलवार रात अजय कुमार सरोज की बाइक गौरा चौराहे के पास बिजली के खंभे से टकराने की सूचना सामने आई थी।
विज्ञापन



गंभीर हालत में उसे सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। शुरुआती जानकारी में मवेशी को बचाने के दौरान हादसा होने की बात कही गई थी। इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें