फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मामूली विवाद में परिवार को पीटा, तीन महिला सहित नौ घायल

Mon, 25 Dec 2023 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारशुकुल (अमेठी)। मामूली विवाद में शनिवार की रात दबंगों ने एक परिवार पर लाठी-डंडों व असलहा से लैस होकर हमला बोल दिया। चीख-पुकार पर एकत्र ग्रामीण जब तक बीच-बचाव करते तब तक तीन महिला समेत नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाते हुए पीड़ित की तहरीर पर सात नामजद व 20-25 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच व आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के नोहरेपुर मजरे बिराहिम बाजगढ़ गांव में मामूली विवाद से नाराज जाबिर, जुलफेकार, अरबाज ,आसिफ अली ,गुलाम अशरफ , आलम व मासूक अली अपने 20 -25 अज्ञात साथियों के साथ लाठी-डंडों व असलहों से लैस होकर उदयराज पासी के घर पहुंचे। जब तक उदयराज पासी व उनके परिजन कुछ समझ पाते उनकी पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार सुनकर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक श्रीनाथ, उदयराज, राजकुमारी, सुनीता, अमरनाथ, ओमप्रकाश, हरिश्चंद्र, लैला, शिव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों को देख मौजूद लोग मौके से भाग निकले। लोगों की सूचना पर गांव पहुंचे सीओ गौरव सिंह व एसओ अवनीश चौहान ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
उपचार के बाद पीड़ित शिवकुमार की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद व 20 -25 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसओ अवनीश चौहान ने बताया कि एहतिहातन फोर्स तैनात किया गया है। आरोपियों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें