फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: एआईपीएस से मिली लैब टेक्नीशियन की फर्जी डिग्री

Sat, 20 Sep 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। डीएम की ओर से गठित टीम ने पैरामेडिकल संस्थानों के अलावा शहर में संचालित पैथोलॉजी सेंटरों की जांच की। पांच लैब बिना पंजीयन संचालित मिलीं, जिन पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इनमें से एक पैथोलॉजी में अमेठी इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल की ओर से जारी फर्जी लैब टेक्नीशियन की डिग्री पर महिला काम करती मिली।
विज्ञापन



सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह और एसडीएम आशीष सिंह चाणक्यपुरी में संचालित पैथोलॉजी में पहुंचे। वहां किरण कुमारी काम कर रही थी। उसने टीम को मार्कशीट दिखाई जो एआईपीएस से जारी की गई थी। महिला ने बताया कि उसने यह डिग्री प्राप्त करने के लिए एआईपीएस के संचालक को डेढ़ लाख रुपये दिए थे। टीम ने मौके से मार्कशीट की प्रतियां, अन्य दस्तावेज और कई साक्ष्य जब्त कर लिए। सीएमओ ने महिला को बताया कि उन्हें फर्जी डिग्री दी गई है। वह संबंधित संस्था के खिलाफ केस दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें