फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बंद मिले दो पैरामेडिकल कॉलेज, संचालकों से जवाब तलब

Sat, 20 Sep 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी में सीके नर्सिंग पैरामेडिकल कॉलेजसीके नर्सिंग पैरामेडिकल कॉलेज में छात्राओं से जानकारी ले
विज्ञापन
अमेठी। पैरामेडिकल कोर्स के नाम पर विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले संस्थानों की जांच शुरू हो गई है। डीएम संजय चौहान की ओर से गठित टीम शुक्रवार को गौरीगंज, अमेठी और रानीगंज में संचालित चार संस्थानों की जांच करने पहुंची।
विज्ञापन



इनमें दो संस्थान बंद मिले। अन्य दो संस्थानों में मौजूद लोग जरूरी दस्तावेज नहीं दिखा सके। दोनों को नोटिस देकर जवाब तलब किया गया है। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह, एसडीएम अमेठी आशीष सिंह और डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी रानीगंज में संचालित शिवलाल जेएनएम-एएनएम ट्रेनिंग सेंटर पहुंचे। वहां छह छात्राएं अध्ययन करती मिलीं। संस्था के सदस्य सेंटर के मान्यता संबंधी कागजात नहीं दिखा सके। टीम ने छात्राओं से सेंटर के बारे में जानकारी ली।


इसके बाद टीम अमेठी में राम प्रताप मिश्र पैरामेडिकल कॉलेज पहुंची। वहां ताला बंद मिला। जांच में पता चला कि इस कॉलेज के अमेठी शहर में 11 जगह बोर्ड लगे हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि अमेठी इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल एंड साइंस के संचालक पर कार्रवाई के बाद से इस कॉलेज में कोई आता-जाता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन




अमेठी में ही चाणक्यपुरी मोहल्ले में सीके नर्सिंग पैरामेडिकल कॉलेज संचालित मिला। वहां 30 छात्राएं मौजूद थीं। छात्रा अनुष्का, नेहा यादव, मनीषा, प्रिय और खुशी ने बताया कि उनसे एएनएम कोर्स के लिए 40 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक शुल्क लिया गया है। जब संचालक से मान्यता के दस्तावेज मांगे गए तो उसने पहले अलीगढ़ यूनिवर्सिटी और बाद में प्रतापगढ़ के लालगंज स्थित आयुर्वेदिक कॉलेज का नाम लिया।


जांच में उसके सभी दावे झूठे साबित हुए। सीएमओ ने संचालक को फटकार लगाई। वहीं, गौरीगंज में गीता पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट भी बंद मिला। टीम अमेठी इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल कॉलेज गई, लेकिन वहां कोई नहीं मिला।


सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि गीता पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट गौरीगंज और राम प्रताप मिश्र पैरामेडिकल कॉलेज अमेठी में ताला बंद मिला। दोनों के संचालकों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन

शिवलाल जेएनएम-एएनएम ट्रेनिंग सेंटर और सीके नर्सिंग पैरामेडिकल कॉलेज के संचालक भी मान्यता के कागजात नहीं दिखा सके। उनसे भी जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें