फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: फाैजी हांडा ने बनभरिया को हराया

Tue, 25 Feb 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
कमरौली (अमेठी)। कमरौली के नुरूल इस्लाम क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन चार टीमों के बीच क्वार्टरफाइनल मैच हुआ। पहला मैच फौजी हांडा कठौरा व बनभरिया के बीच हुआ। फौजी हांडा कठौरा की टीम ने बनभरिया को हराकर आसान जीत हासिल की।
विज्ञापन



दूसरा मैच मुजीमाबाद व शमीम इलेवन के मध्य हुआ। दोनों के बीच कांटे की टक्कर में मुजीमाबाद की टीम ने मैच जीता। साथ ही तीसरा मैच में फरीदगढ़ ने मकदूमगंज की टीम को हराकर जीत हासिल की। पूरे नोती दुबे का पुरवा व टिकरहुवां बाराबंकी के बीच हुआ, जिसमें टिकरहुवां की टीम ने छह ओवर के मैच में पांच विकेट खोकर 55 रन बनाए।


पूरे नोती की टीम 38 रन पर सिमट गई। इस तरह से टिकरहुवां की टीम 17 रन के अंतर से मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मोहम्मद मुस्लिम, मोहम्मद रिजवान, जमीर अहमद, इम्तियाज जाफरी, धीरेन्द्र यादव, आमिर फौजी, अकमल उबैद, शादाब, रिजवान सहित बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें