फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने में जिम्मेदार फेल

विज्ञापन
: गौरीगंज : टिकरिया गांव के कोटे की दुकान पर गुरुवार को सोशल डिस्टेंस की धज्जी उड़ाते कार्डधारक। - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। शासन व जिला प्रशासन का निर्देश जिले के पुलिस व अन्य अफसरों के लिए कोई मायने नहीं रखता। जिले की बैंक शाखाओं, कोटे व मेडिकल की दुकानों तथा सड़क पर हर रोज सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जिम्मेदार हैं कि अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

घोषित लॉकडाउन के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की शासन व जिला प्रशासन की अपील का आमजनों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। तमाम सख्ती के बावजूद हर रोज बड़ी संख्या में लोग अनावश्यक रूप से सड़कों पर निकल रहे हैं। बैंकों पर भी हर रोज जन धन तथा उज्जवला लाभार्थियों की भारी भीड़ लग रही है। शासन की ओर से गरीबों को निशुल्क दिए जाने वाले राशन का वितरण भी इन दिनों सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से हो रहा है।
पूरे जिले में कोटेदारों के यहां सुबह से ही राशन लेने वालों की भारी भीड़ जुट रही है। कोटेदार की ओर से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए उचित दूरी बनाकर लोगों को खड़े होने के लिए गोले भी बनाए गए हैं लेकिन कार्डधारक हैं कि इसका पालन करने को तैयार नहीं।
विज्ञापन

राशन लेने पहुंचे लोग सबसे पहले राशन लेने की चाह में एक दूसरे से सटकर खड़े हो रहे हैं। सड़कों पर पूरा दिन लोगों के आने जाने का सिलसिला समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। जिला प्रशासन के तमाम निर्देश के बावजूद प्रशासनिक अफसर और इलाकाई पुलिस इन स्थानों पर जाकर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने की जहमत नहीं उठा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें