फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: राशन बांटते समय ई-पॉस मशीन में हुआ विस्फोट

Thu, 15 May 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रामपुर (अमेठी)। क्षेत्र के गोरखापुर ग्राम पंचायत के कंधई पाण्डेय का पुरवा में मंगलवार को राशन वितरण के दौरान ई-पॉस मशीन में अचानक विस्फोट हो गया। स्थानीय कोटेदार त्रिभुवन पाण्डेय जब लाभार्थियों को राशन वितरित कर रहे थे, तभी जोरदार धमाके के साथ मशीन फट गई। संयोग से इस हादसे में कोई हानि नहीं हुई और कोटेदार बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन



घटना की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग के इंजीनियर मौके पर पहुंचे और जांच की। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि ई-पॉस मशीन के अधिक गर्म (हीट) हो जाने के कारण यह विस्फोट हुआ। इस घटना के बाद क्षेत्र के कोटेदारों में भय है। कोटेदार संघ के पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की है कि कोटेदारों के लिए बीमा योजना लागू की जाए, जिससे किसी अप्रिय दुर्घटना की स्थिति में उनके परिवार को आर्थिक सुरक्षा मिल सके। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें