फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 किलोमीटर दूर बना दिए परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी परीक्षा केंद्रों की सूची में बड़ी संख्या में मानकों की अनदेखी उजागर हुई है। दो स्कूल के विद्यार्थियों का केंद्र जहां 40 किलोमीटर दूर बनाया गया है वहीं बालिकाओं को परीक्षा देने के लिए मानक से काफी अधिक दूर जाना पड़ेगा। सूची जारी होने के बाद संबंधित स्कूल प्रत्यावेदन दाखिल करने में जुटे है तो विभाग के अधिकारी आपत्तियों को निस्तारित करने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

हाईस्कूल में पंजीकृत 26,589 और इंटरमीडिएट के 20,452 विद्यार्थियों को परीक्षा देने के लिए स्कूलों की ओर से अपलोड किए गए डाटा के आधार पर जिले में 83 केेंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। विभाग की ओर से जारी की गई परीक्षा केंद्रों की सूची में गड़बड़ी ने परीक्षार्थियों के साथ प्रधानाचार्यों की चिंता बढ़ा दी है।
आलम यह है कि शिवनायक सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज व एमडी पब्लिक इंटर कॉलेज पूरे चितई जामो के परीक्षार्थियों का केेंद्र 40 किलोमीटर दूर भादर ब्लॉक के जनता इंटर कॉलेज रामगंज को बनाया गया है। इसी तरह कई विद्यालयों की बालिकाओं के लिए परीक्षा केेंद्र भी 20-25 किलोमीटर दूर निर्धारित किया गया है। इतना ही नहीं कई स्कूलों के नामों में जिले का नाम आज भी छत्रपति शाहू जी महाराजनगर अंकित है।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र की सूची जारी होने के बाद कई स्कूल के प्रधानाचार्य प्रत्यावेदन दाखिल करने में जुटे हैं। शुक्रवार तक जिले में 26 स्कूल अपनी आपत्ति दाखिल कर चुके हैं। डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने बताया कि स्कूल की ओर से अक्षांश व देशांतर की सूचना त्रुटि पूर्ण होने से केंद्र दूर निर्धारित हो गए हैं। कहा कि प्रत्यावेदन मिलने के बाद आपत्तियों का निस्तारण करते हुए समस्या को दूर कर परीक्षा केंद्र निर्धारित किए जाएंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें