फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कांग्रेस की बैठक में पूर्व पदाधिकारी की पिटाई

Thu, 27 Apr 2023 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। शहर स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में शामिल होने पहुंचे युवक कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष को पीटा गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर जिलाध्यक्ष समेत कई कांग्रेसियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है। निकाय चुनाव को लेकर बृहस्पतिवार को अमेठी कस्बा स्थित कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित थी। युवक कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ल भी बैठक में शामिल थे। अखिलेश के अनुसार, बैठक समाप्त होने पर जब वे जाने लगे तब जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने उन्हें बुलाया और तमाचा जड़ दिया। इसके बाद उनके ललकारने पर युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम सिंह, समीर व बृजेंद्र सिंह लोहा आदि यह कहते हुए उन्हें पीटने लगे कि यह भाजपाई है।
विज्ञापन

आरोप है कि उक्त लोगों ने लोहे की राड आदि से उन्हें पीटने के बाद जेब में रखे 24,300 रुपये भी निकाल लिया। बीच बचाव के बाद किसी तरह उनकी जान बची। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। एसएचओ अरुण कुमार द्विवेदी ने तहरीर मिलने की पुष्टि की है। कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। उधर, जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल व शुभम सिंह ने आरोपों को सिरे से फर्जी बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें