फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मजदूर की हत्या में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 27 Apr 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। बीच-बचाव में युवक की हुई हत्या के मामले में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कोर्ट भेजा। जहां से मजिस्ट्रेट ने उसकी जमानत खारिज कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मोहनगंज थाना क्षेत्र के गांव प्रतीतपुर मजरे छतहुआ में रविवार को एक दंपती में विवाद हो गया था। विवाद के बाद महिला के भाई व कई अन्य पहुंचे और उसके पति व अन्य से भिड़ गए। तभी गांव का बेचूलाल साहू (35) बीच बचाव करने लगा तो महिला के मायके वालों ने उसे पीट-पीटकर मार डाला।
विज्ञापन

युवक की मौत के बाद आरोपी भाग निकले थे। मृतक के मां की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। एसपी डॉ. इलामारन जी. ने अरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना समेत तीन टीमें गठित की थीं। प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र यादव ने बुधवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर रायबरेली बार्डर पर स्थित ओनडीह चौराहे से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में उनकी पहचान रायबरेली के थाना मिल एरिया के गांव हरदासपुर निवासी मो. जुनैद व दूसरे की इसी जिले के थाना महराजगंज के गांव राजापुर निवासी गंगा प्रसाद मार्य के रूप में हुई। दोनों आरोपियों ने मारपीट की बात स्वीकार की। हत्या में शामिल होने की पुष्टि के बाद पुलिस ने सूचना उनके परिजनों को दी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन


जल्द होगी शेष आरोपी की गिरफ्तारी
हत्या में नामजद फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। नामित टीमें लगातार गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हैं। सर्विलांस के जरिए कुछ सुराग मिले हैं। गांव में शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन

डॉ. अजय कुमार सिंह, सीओ तिलोई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें