फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल के खिलाफ लड़ने को राजू ने दिए थे पैसे

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। अपनी बातों से लोगों को हंसा हंसा कर लोटपोट कर देने वाले हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव के करीबी दोस्ताना संबंध गौरीगंज के पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी से भी रहे। राजू ने मटियारी को वर्ष 2004 में तब नकद एक लाख रुपये की मदद की थी, जब वे राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे थे।
विज्ञापन

साल 2007 से 2012 तक गौरीगंज से बसपा विधायक रहे चंद प्रकाश मिश्र मटियारी (मौजूदा समय भाजपा में) राजू श्रीवास्तव को याद करते हुए कहा कि जब मैं दिल्ली इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ता था, तब वो इतने पॉपुलर नहीं हुए थे। उस समय वह हमारे हॉस्टल में आए थे और दो दिन तक रुके थे। वहीं से उनसे जान पहचान हुई जो बाद में नजदीकी में बदल गई।
साल 2004 में जब मैंने राहुल के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ा तो राजू भैया ने अपने रिश्तेदार आशीष श्रीवास्तव के माध्यम से एक लाख रुपया भिजवाया था। यह भी कहा था कि राहुल के खिलाफ जम कर लड़ना। बताया कि जब मैं वर्ष 2007 में विधायक बना तो उनसे अक्सर मुलाकात होती थी। लखनऊ स्थित मेरे आवास पर भी वे कई बार आए।
विज्ञापन

आशीष श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव जैसे कई नजदीकी मित्रों के यहां आयोजित कार्यक्रमों में भी यदा-कदा मिला करते थे। उनसे मिलने के बाद आप कितने भी तनाव में रहें, पीड़ा में रहें, वो सब दूर हो जाता था। वे हंसा कर सबके सबके दिल और दिमाग खोला करते थे, आज उनका ही दिल और दिमाग शांत हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें