फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचतत्व में विलीन हुए अमेठी के पूर्व विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। पूर्व विधायक जमुना प्रसाद मिश्र का अंतिम संस्कार सोमवार दोपहर बाद प्रयागराज में संगम तट पर हुआ। पूर्व विधायक को उनके बड़े पुत्र अरुण कुमार मिश्र ने मुखाग्नि दी। अंत्येष्टि के इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

शहर के चाणक्यपुरी निवासी पूर्व विधायक पं. जमुना प्रसाद मिश्र का रविवार देर शाम लखनऊ के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया था। उनके निधन की सूचना मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जिसने भी सुना तत्काल उनके घर की ओर चल पड़ा।
पूर्व विधायक का शव सोमवार सुबह अमेठी स्थित उनके आवास पर लाया गया तो उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह करीब साढ़े दस बजे श्रीमिश्र की अंतिम यात्रा निकली। अंतिम यात्रा सीएचसी की गली से निकलकर ककवा रोड पहुंची, जहां से गांधी चौक, हनुमानगढ़ी मंदिर, डाकघर तिराहा, बस स्टेशन, अंबेडकर तिराहा, रामलीला मैदान होते हुए अंतू रोड स्थित आरआरपीजी कॉलेज के सामने पहुंची।
विज्ञापन

नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ दिखाई पड़ी। लोगों ने उन्हें अश्रुपूरित विदाई दी। दोपहर बाद प्रयागराज में संगम तट पर सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में पूर्व विधायक का अंतिम संस्कार किया गया।
एसडीएम व सीओ ने दी श्रद्धांजलि
दिवंगत पूर्व विधायक एवं लोकतंत्र सेनानी पं. जमुना प्रसाद मिश्र के निधन की सूचना मिलने के बाद एसडीएम योगेंद्र सिंह ,सीओ अर्पित कपूर व प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर चाणक्यपुरी स्थित उनके आवास पहुंचे और फूल माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
संवेदना व्यक्त करने वालों का लगा तांता
मिश्र के निधन की सूचना पर उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। घर पहुंचने वालों में सगरा पीठाधीश्वर मौनी स्वामी, भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री आशीष शुक्ल, जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र, उमाशंकर पांडेय, डॉ. सीताशरण त्रिपाठी, रामचंद्र मिश्र, काशी प्रसाद तिवारी, सुधांशु शुक्ल, सदाशिव पांडेय, प्रवीण सिंह पप्पू, विषुव मिश्र, राजेश अग्रहरि, घनश्याम चौरसिया, धर्मेंद्र शुक्ल, मुन्ना त्रिसुंडी, अनूप अग्रवाल, लईक हवारी आदि शामिल रहे।
स्मृति ने ट्वीट कर जताया शोक
पूर्व विधायक के निधन की खबर मिलते ही अमेठी सांसद व केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट डालकर दुख व्यक्त किया। केंद्रीय मंत्री ने पूर्व विधायक के निधन को अमेठी भाजपा परिवार के लिए बड़ी क्षति बताया।
राजीव गांधी ने कहा था बनाएंगे एमएलसी
कांग्रेस का गढ़ रही अमेठी में वर्ष 1967 से सक्रिय राजनीति शुरू करने वाले पं. जमुना प्रसाद मिश्र उन बिरले लोगों में थे जिन्होंने कांग्रेस के बजाए जनसंघ का दामन थामा। विपक्ष की राजनीति करने के कारण उन्हें कठिनाईयां भी झेलनी पड़ीं।
लगातार सत्ताधारी दल की मुखालफत के चलते उन्हें 15 बार जेल जाना पड़ा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और अटल बिहारी को अपना आदर्श मानने वाले पंडित जमुना प्रसाद वर्ष 1973 से 1988 तक लगातार अमेठी के ब्लॉक प्रमुख रहे। मिश्र की सामाजिक पकड़ को भुनाने के लिए वर्ष 1984 में अमेठी से चुनाव लड़ रहे राजीव गांधी ने उन्हें कांग्रेस में शामिल होने पर एमएलसी बनाने का ऑफर किया। हालांकि उन्होंने राजीव गांधी के इस प्रस्ताव को सीधे ठुकरा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें