फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पाइप जलापूर्ति से हर घर को जल्द मिलेगा शुद्ध पेयजल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। हर घर को नल से शुद्ध जल मुहैया कराने के लिए वर्तमान में कई परियोजना जिले में निर्माणाधीन हैं। जिले की 682 ग्राम पंचायतों को जल जीवन मिशन से जोड़ा जा सके इसके लिए डीपीआर तैयार करने का निर्देश संबंधित अफसरों को दिया गया है। डीएम ने कहा है कि परियोजना का काम समय से पूरा करें जिससे लोगों को जल्दी इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जल जीवन मिशन के तहत जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक हुई। बैठक में डीएम ने 682 ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत प्रस्तावित ग्रामीण पेयजल योजना के क्रियान्वयन की हकीकत देखी।
बैठक में डीएम को बताया गया कि परियोजना निर्माण के लिए नामित मेसर्स वेलस्पन प्राइवेट लिमिटेड मुंबई को 240 राजस्व ग्रामों में भूमि उपलब्ध कराई जा चुकी है। मेसर्स गायत्री रैम्की प्रोजेक्ट हैदराबाद को आवंटित 37 पुनर्गठन योजनाओं में 214 ग्राम पंचायत एवं 302 राजस्व ग्राम में कार्य पूरी करने की जिम्मेदारी दी है। कार्य पूरा हो इसके लिए 298 राजस्व ग्रामों की भूमि उपलब्ध हो चुकी है।
विज्ञापन

इसी प्रकार जल जीवन मिशन कार्यक्रम फेज-3 के लिए मेसर्स विंध्या टेली-लिंक्स लिमिटेड गाजा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड नोएडा को 405 ग्राम पर परियोजना स्थापना की जिम्मेदारी दी गई है। मेसर्स वेल स्पन प्राइवेट लिमिटेड मुंबई की ओर से तैयार 125 परियोजना निर्माण के डीपीआर में से परीक्षण के बाद 92 को स्वीकृति मिल चुकी है।
स्वीकृति के बाद 88 परियोजनाओं पर वर्तमान में कार्य चल रहा है। मेसर्स गायत्री प्रोजेक्ट के 106 डीपीआर के सापेक्ष 47 डीपीआर शासन स्तर से स्वीकृत किए जा चुके हैं। इनमें 30 परियोजनाओं में कार्य प्रारंभ हो चुका है। मेसर्स विंध्या टेली-लिंक्स लिमिटेड, गाजा इंजी. नोएडा ने 113 डीपीआर उपलब्ध कराए गए हैं जिसमें से 32 स्वीकृत हो चुके हैं।
स्वीकृत डीपीआर के सापेक्ष मानक के अनुसार कार्य पूरा करने का निर्देश डीएम ने संस्था के जिम्मेदारों को दिया। इसके बाद डीएम ने शेष ग्राम पंचायतों की डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी भी नामित संस्था को दी। डीएम ने पेयजल परियोजना के क्रियान्वयन व निर्माण में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक में सीडीओ सान्या छाबड़ा, सीएमओ डॉ. विमलेंदु शेखर, डीडीओ तेजभान सिंह, एक्सईएन जल निगम व डीपीआरओ श्रीकांत यादव समेत संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें