फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कंट्रोल रूम की निगरानी में होगा कॉपियों का मूल्यांकन

Wed, 18 Mar 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। यूपी बोर्ड परीक्षा संपन्न होते ही अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी पूरी हो गई है। प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन निगरानी और वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गई है। मंगलवार को नामित परीक्षक और उप प्रधान परीक्षक केंद्रों पर पहुंचकर कार्यभार संभाल चुके हैं। बुधवार को प्रशिक्षण के बाद मूल्यांकन कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन



गौरीगंज स्थित रणंजय इंटर कॉलेज और अमेठी के रामनगर स्थित रणवीर इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। दोनों केंद्रों पर वेब कास्टिंग के जरिये पूरी प्रक्रिया की निगरानी होगी। जिले में हाईस्कूल की 95,263 और इंटरमीडिएट की 1,11,179 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। कॉपियां संबंधित केंद्रों पर पहुंच चुकी हैं और उन्हें सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा गया है। निर्धारित समय पर समिति की मौजूदगी में कॉपियां निकालकर परीक्षकों को सौंपी जाएंगी।

रणंजय इंटर कॉलेज में 58 उप प्रधान परीक्षक और 579 परीक्षक तैनात किए गए हैं, जिनमें से 40 उप प्रधान परीक्षक और 210 परीक्षक कार्यभार संभाल चुके हैं। वहीं, रणवीर इंटर कॉलेज में 49 उप प्रधान परीक्षक और 445 परीक्षक नियुक्त हैं, जिनमें 22 उप प्रधान परीक्षक और 198 परीक्षक कार्य शुरू करने के लिए तैयार हैं। शेष परीक्षक प्रशिक्षण के दौरान कार्यभार ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन



रियल टाइम निगरानी से बढ़ेगी पारदर्शिता
मूल्यांकन प्रक्रिया पर इस बार रियल टाइम निगरानी रखी जाएगी। सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरे और वॉयस रिकॉर्डर लगाए गए हैं, जिन्हें जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। अधिकारी लगातार ऑनलाइन मॉनिटरिंग करेंगे।

कड़ी सुरक्षा, मजिस्ट्रेट तैनात

मूल्यांकन केंद्रों के 100 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू रहेगी। प्रत्येक केंद्र पर पर्यवेक्षक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सभी परीक्षकों को निर्धारित समय से पहले पहुंचना अनिवार्य किया गया है।

मोबाइल प्रतिबंधित

मूल्यांकन कक्ष में मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर रोक रहेगी। मुख्य द्वार पर टोकन व्यवस्था के साथ मोबाइल जमा कराए जाएंगे। अनधिकृत प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।


पारदर्शी ढंग से होगा मूल्यांकन
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि मूल्यांकन प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी रखा जाएगा। सभी परीक्षकों को निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे समयबद्ध और निष्पक्ष तरीके से मूल्यांकन पूरा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें