फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राक्कलन समिति ने परखी सड़क निर्माण की गुणवत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। विकास कार्यों की गुणवत्ता का परीक्षण करने पहुंची प्राक्कलन समिति ने बुधवार शाम मुसाफिरखाना क्षेत्र में दो सड़कों का निरीक्षण किया। समिति ने रात नौ बजे तक कई स्थानों पर सड़कों की खुदाई कराकर प्रयुक्त सामग्री की जांच प्रयोगशाला से कराने का निर्देश दिया। इस दौरान सड़कों के निर्माण में मानक की अनदेखी से भड़के समिति सदस्यों ने जिम्मेदारों को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर परियोजनाओं व जनकल्याणकारी योजना के क्रियान्वयन की हकीकत देखने प्राक्कलन समिति मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंची थी। पूरे चितई में आवंटन की हकीकत देखने व कलेक्ट्रेट में बैठक के बाद समिति सदस्य मुसाफिरखाना पहुंचे।
समिति के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र, विधायक सुरेश्वर सिंह, साकेंद्र वर्मा व राकेश प्रताप सिंह ने मुसाफिरखाना में प्रधानमंत्री सड़क योजना से 3.92 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मुसाफिरखाना के कादूनाल-थौरी संपर्क मार्ग व 4.60 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मुसाफिरखाना-पारा संपर्क मार्ग का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सड़क पर कई स्थानों पर खुदाई कराकर प्रयुक्त सामग्री की हकीकत देखते हुए सामग्री को जांच के लिए भेजने का निर्देश दिया। इस दौरान सड़क पर बने गड्ढ़े व दुर्दशा को देख टीम ने जिम्मेदारों को फटकार लगाई। टीम ने सड़कों के निर्माण में मानक के अनुसार सामग्री प्रयोग करने के साथ समय-समय पर निरीक्षण कर मरम्मत कराने को कहा।
समिति ने रिपोर्ट सार्वजनिक करने से इंकार करते हुए बताया कि रिपोर्ट शासन को दी जाएगी। प्राक्कलन समिति में शामिल गौरीगंज के विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि यदि सड़कों को ठीक करने का प्रयास जल्द नहीं शुरू हुआ तो 21 जनवरी से धरना दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें