अमेठी सिटी। नामांकन के दौरान मार्ग पर जाम की स्थिति से निपटने के लिए जामो मार्ग पर बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया।
यातायात उपनिरीक्षक शोभनाथ ने बताया कि जामो की तरफ से आने वाले वाहनों को दयालापुर नेता रोड से मुसाफिरखाना मार्ग होते हुए गौरीगंज शहर पहुंचना होगा। गौरीगंज से जामो की तरफ जाने वाले वाहनों को भी इसी मार्ग से गुजारा जाएगा। महिला थाने के पास वाहनों को बाइपास होते हुए हाईवे पर आवागमन की सुविधा मिलेगी। सैंठा की तरफ से आने वाले वाहनों को भी अमेठी की तरफ से गुजारा जाएगा। नामांकन अवधि में कलेक्ट्रेट मार्ग पर भी आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। संवाद