फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से पूरे कराएं कार्य : राज्यमंत्री

Sat, 20 Jun 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज तिलोई का निरीक्षण करती प्रभारी राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला। स्रोत: सूचना विभाग
विज्ञापन
तिलोई/फुरसतगंज। जिले की प्रभारी एवं राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने शुक्रवार को तिलोई और बहादुरपुर ब्लॉक का दौरा कर विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया और ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन



निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज पहुंचकर प्रभारी मंत्री ने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समय पर पूरे कराए जाएं। अस्पताल भवन सहित अन्य निर्माणाधीन परियोजनाओं में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए।


मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. योगेश यादव ने बताया कि परिसर में अभी उपचार सेवाएं शुरू नहीं हुई हैं, जबकि 200 शैया वाले रेफरल चिकित्सालय में ओपीडी संचालित है। उन्होंने बताया कि एमबीबीएस पाठ्यक्रम शुरू हो चुका है और प्रथम बैच में 100 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है।
विज्ञापन



इसके बाद बहादुरपुर ब्लॉक के जमालपुर रामपुर गांव में आयोजित चौपाल में मंत्री ने आवास, पेंशन, राशन कार्ड, बिजली और सड़क से जुड़ी शिकायतें सुनीं। चौपाल से पहले उन्होंने पंचायत भवन परिसर में पौधरोपण किया। साथ ही पांच लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए और तीन गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कराई। इस अवसर पर राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, डीएम संजय चौहान, एसपी सरवणन टी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें