फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति करें सुनिश्चित : सांसद

Fri, 20 Sep 2024 04:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
समीक्षा बैठक करते सांसद किशोरी लाल शर्मा
विज्ञापन
अमेठी सिटी। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को सांसद की अध्यक्षता में पावर कॉर्पोरेशन के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में लाइन लॉस रोकते हुए रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा चल रहे कार्यों को समय से पूरा करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन


सांसद किशोरी लाल शर्मा की मौजूदगी में आयोजित बैठक में पावर कॉर्पोरेशन की ओर से वर्तमान में चल रहे पोल, तार बदलने के साथ उपकेंद्र मरम्मत कार्यों की बिंदुवार समीक्षा हुई। इसके बाद दैनिक अनुश्रवण प्रणाली व टोल फ्री नंबर पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण पर चर्चा करते हुए बिल त्रुटि सहित अन्य मामलों का निस्तारण गांव-गांव कैंप आयोजित कर करवाने को कहा गया। रोस्टर के अनुसार बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
सांसद ने कहा कि आगामी त्योहार पर निर्बाध आपूर्ति हो सके इसके लिए पहले से तैयारी करने को कहा। कहा कि समय से फाल्ट सही किए जाए व ट्रांसफार्मर खराब होने पर भी समय से परिवर्तित किया जाए। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, विधायक सुरेश पासी, डीएम निशा अनंत, एसपी अनूप सिंह व अधीक्षण अभियंता संजय कुमार सहित सभी एक्सईएन व एसडीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें