फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मकान में लगी आग, जेवर व नकदी जली

Fri, 20 Sep 2024 04:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
आग को बुझाते दमकल कर्मी व लोग।
विज्ञापन
सिंहपुर(अमेठी)। स्थानीय ब्लाॅक क्षेत्र के टेढ़ई गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर एक मकान में लगी आग से लाखों की संपत्ति राख हो गई। मोहनगंज और हैदरगढ़ की फायर ब्रिगेड टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


टेढ़ई गांव निवासी सर्वेश कुमारी बृहस्पतिवार की दोपहर किसी कार्य से घर से बाहर गई थी। तभी मकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर ग्रामीणों ने हल्ला-गुहार लगाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश शुरू की। पूर्व ग्राम प्रधान भगवानदीन यादव ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
करीब एक घंटे बाद मोहनगंज व बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ की फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घंटों की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग को काबू किया। पीड़िता सर्वेश कुमारी ने बताया कि उसका पति जमुना प्रसाद दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। एक माह पहले ही घर से गया है।
विज्ञापन

सगाई के लिए रखे थे नकदी व जेवर
नवरात्र में ननद सरिता की सगाई है। सगाई के लिए करीब 50 हजार के सोने-चांदी के गहने, आठ हजार नकदी सहित कपड़े का इंतजाम किया था। सब जलकर राख हो गया। अनाज, बर्तन व अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। आग की सूचना पाकर पहुंचे हलका लेखपाल ने नुकसान का जायजा लिया। आग से लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें