फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 20 दिन निरस्त रहेगी रायबरेली-जौनपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस

Sun, 01 Sep 2024 03:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। आगामी तीन से 21 सितंबर तक अमेठी, गौरीगंज, जायस व फुरसतगंज से ट्रेन की यात्रा करने से पहले जानकारी कर लें कि कहीं ट्रेन निरस्त या परिवर्तित मार्ग से तो नहीं गुजर रही है। जंघई रेलवे स्टेशन पर कार्य को पूरा करने के लिए रेलवे की ओर से ब्लाॅक स्वीकृत किया गया है। ऐसे में विभाग ने इंटरसिटी सहित कई ट्रेनें निरस्त की हैं तो कई के मार्ग में परिवर्तन किया है। लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल ट्रैक पर यात्रा करने वाले लोगों के लिए आगामी तीन सितंबर से यात्रा में परेशानी होगी। प्रमुख साधन ट्रेन निरस्त होने के बाद परिवर्तित मार्ग से संचालित हो गई। पहले आरक्षण करवाने वाले दिल्ली के यात्रियों को सर्वाधिक परेशानी होगी तो दैनिक यात्रियों की लोकप्रिय ट्रेन इंटर सिटी निरस्त होने से उन्हें इन दिनों सड़क मार्ग से निजी साधन से यात्रा करनी होगी। ट्रेनों के निरस्तीकरण व मार्ग परिवर्तन की सूची जारी की गई है।
विज्ञापन

यह ट्रेनें रहेंगी निरस्त - अप व डाउन रायबरेली-जौनपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस तीन से 22 सितंबर तक निरस्त रहेगी।
- अप व डाउन वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस 12 से 14 सितंबर तक निरस्त रहेगी।
- वाराणसी-दिल्ली काशीविश्वनाथ एक्सप्रेस 11 से 14 सितंबर तक निरस्त रहेगी।
- दिल्ली-वाराणसी काशीविश्वनाथ एक्सप्रेस 12 से 15 सितंबर तक निरस्त रहेगी।
- वाराणसी-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस 12 सितंबर को निरस्त रहेगी।
- आनंद बिहार-वाराणसी गरीब रथ एक्सप्रेस 13 सितंबर को निरस्त रहेगी।
परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें -राजधानी एक्सप्रेस 10 से 20 सितंबर तक सुल्तानपुर-जाफराबाद रेल ट्रैक से संचालित होगी।
- पुरी दिल्ली नीलांचल एक्सप्रेस तीन से 20 सितंबर तक तक सुल्तानपुर-जाफराबाद रेल ट्रैक से संचालित होगी।
- दिल्ली-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस 13 सितंबर तक तक सुल्तानपुर-जाफराबाद रेल ट्रैक से संचालित होगी।
-बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस 12 सितंबर तक तक सुल्तानपुर-जाफराबाद रेल ट्रैक से संचालित होगी।
- अप व डाउन पंजाब मेल दो से 21 सितंबर तक सुल्तानपुर-जाफराबाद रेल ट्रैक से संचालित होगी।
-दानापुर से आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस 3 से 22 सितंबर तक सुल्तानपुर-जाफराबाद रेल ट्रैक से संचालित होगी।
- आनंद विहार से दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस दो से 21 सितंबर तक सुल्तानपुर-जाफराबाद रेल ट्रैक से संचालित होगी।
- अप व डाउन लखनऊ-वाराणसी इंटर सिटी एक्सप्रेस तीन से 22 सितंबर तक सुल्तानपुर-जाफराबाद रेल ट्रैक से संचालित होगी।
- अप व डाउन अर्चना एक्सप्रेस तीस से 21 सितंबर तक अपने निर्धारित दिन वाराणसी-अयोध्या के रास्ते लखनऊ पहुंच रवाना होगी।
- कोलकत्ता-आगरा एक्सप्रेस 13 सितंबर को वाराणसी-अयोध्या के रास्ते लखनऊ पहुंच रवाना होगी।
-आगरा-कोलकत्ता एक्सप्रेस 14 सितंबर को लखनऊ-अयोध्या के रास्ते वाराणसी से पहुंच रवाना होगी।
- दिल्ली- मालदा टाउन 12 सितंबर को लखनऊ-अयोध्या के रास्ते वाराणसी से पहुंच रवाना होगी।
- अप व डाउन मरुधर एक्सप्रेस 11 व 12 सितंबर को लखनऊ-अयोध्या के रास्ते वाराणसी से पहुंच रवाना होगी।

कार्य पूरा करने के लिए जारी किया गया आदेश
स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि जंघई स्टेशन पर नान इंटरलाकिंग कार्य पूरा करने के लिए रेलवे की ओर से ट्रेन निरस्त करने के साथ ही मार्ग परिवर्तित कर संचालित करने का निर्णय लिया गया है। आरक्षित टिकट के यात्री के परिवर्तित मार्ग पर पड़ने वाले स्टेशन से यात्रा कर सकते है। अन्य कोई जानकारी स्टेशन या रेलवे की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें