फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बकाया वसूली करने गई ऊर्जा निगम की टीम को पीटा

Thu, 09 Jan 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। एकमुश्त समाधान योजना के तहत पंजीकरण के प्रति उपभोक्ताओं को जागरूक करते हुए बकाया बिल वसूली और कनेक्शन काटने की कार्रवाई करने गई ऊर्जा निगम की टीम की दबंगों ने पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस को आता देख हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन




ऊर्जा निगम की टीम बुधवार को जायस कोतवाली क्षेत्र के ख्वाजागान मोहल्ले में बकाया बिल वसूली संग कनेक्शन काटने की कार्रवाई कर रही थी। टीम में शामिल लाइनमैन राजेश मौर्य, संविदा कर्मी मकसूद उर्फ कप्तान, जमील अहमद, रवि कुमार, राजेंद्र कुमार, अफरोज आदि उपभोक्ता नसीमा के घर पहुंचे। उपभोक्ता से बकाया बिल नहीं जमा करने पर कनेक्शन काटने की बात कही। इसी बात से वहां मौजूद अन्य उपभोक्ताओं संग नसीमा के परिजन भड़क गए। टीम से कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते पूर्व सभासद प्रतिनिधि मोहम्मद अहमद उर्फ राजू ने कई अन्य लोगों के साथ मिलकर टीम के सदस्यों की पिटाई कर दी।


टीम की पिटाई होते ही मौके पर भगदड़ मच गई। किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस को आता देख हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस टीम ने विवाद कर रहीं पांच महिलाओं को हिरासत में ले लिया। इन महिलाओं को शांतिभंग के अंदेशे में पाबंद करते हुए एसडीएम कोर्ट चालान भेजा। उधर, ऊर्जा निगम की टीम पर हमले की सूचना अफसरों को मिली तो हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंच अफसरों ने भी स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन



उपचार के बाद संविदा कर्मी मकसूद की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व सभासद प्रतिनिधि मोहम्मद अहमद उर्फ राजू व शमीम सहित नामजद व अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। टीम पर हमले से ऊर्जा निगम के कर्मियों में आक्रोश है। अवर अभियंता महेश पांडेय ने बताया कि ओटीएस के तहत ऊर्जा निगम की टीम बकायेदार उपभोक्ता नसीमा से बिल जमा करने को कह रही थी। बिल जमा करने की बात कहने पर टीम के सदस्यों की पिटाई की सूचना मिली है। पुलिस अफसरों से बात कर मामले में कार्रवाई करवाई जा रही है।




हमलावरों की तलाश जारी
एसएचओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि ऊर्जा निगम की टीम पर हमले की सूचना पर मौके पर पुलिस भेजी गई थी। टीम की ओर से पहले से सुरक्षा के लिए फोर्स नहीं मांगी गई थी और न ही वसूली करने की जानकारी दी गई थी। तहरीर मिली है। केस दर्ज कर हमलावरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें