फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: घरेलू सिलिंडर में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Sat, 19 Oct 2024 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज में शुक्रवार दोपहर में एक ठेले के नीचे रखे एलपीजी गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गई। पड़ोस के एक युवक ने फायर सिलिंडर से आग बुझाई। इस दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

गौरीगंज के मुसाफिरखाना चौराहे के पास शुक्रवार को समोसा और जलेबी के ठेेले के नीचे रखे घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गई। जिससे लोगों में अफरा तफरी मच गई। दुकानदार ठेले को अन्य दुकानों से दूर ले गया लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि वह बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। पास के ही एक युवक ने अग्निशमन सिलिंडर के माध्यम से तुरंत आग पर काबू पाया। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि आग से कोई क्षति नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें