फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रामदैपुर में सरकारी भूमि पर कब्जा, दो लेखपाल निलंबित

Thu, 08 Oct 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। रामदैपुर गांव में सार्वजनिक उपयोग के लिए दर्ज सरकारी भूमि पर अतिक्रमण और आवासीय निर्माण के मामले में प्रशासन ने दो लेखपालों को निलंबित कर दिया है। दो राजस्व निरीक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
विज्ञापन


सरकारी भूमि पर अतिक्रमण और निर्माण की शिकायत को लेकर जनहित याचिका दाखिल की गई थी। सुनवाई के दौरान निर्माण से संबंधित तस्वीरें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत की गईं। हाईकोर्ट ने डीएम से भूमि की वर्तमान स्थिति, अतिक्रमण और उसे हटाने के लिए की गई कार्रवाई का ब्योरा मांगा था।

सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने कोर्ट को अब तक की कार्रवाई की जानकारी दी। एसडीएम पीके मिश्र ने बताया कि राजस्व कर्मियों की भूमिका की जांच में प्रथम दृष्टया लापरवाही मिलने पर लेखपाल विक्रम कुमार व कुलदीप शुक्ला को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन


राजस्व निरीक्षक रामयज्ञ यादव और जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। सुरक्षित भूमि की स्थिति स्पष्ट करने के लिए दोबारा पैमाइश कराई जाएगी।

एसडीएम अभिनीत कुमार की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। इसमें तहसीलदार न्यायिक गौरीगंज महेश प्रताप सिंह और नायब तहसीलदार अमेठी अजय कुमार सदस्य हैं। कमेटी की निगरानी में पैमाइश कराकर रिपोर्ट 26 अक्तूबर को न्यायालय में दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें